शीतला माता की पूजा कर मांगी सुख - समृद्धि

महागढ़ में आज हुआ शीतला सप्तमी पर पूजन 

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)
महागढ़।। नगर में रात्रि 12:00 बजे बाद ही   शीतला सप्तमी पर शीतला माता के पूजन को लेकर मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ रही गांव के कन्या शाला शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने व्रत कर ठंडा प्रसादी ढोकले का माता को भोग लगाया शीतला सप्तमी का यह हिन्दू त्यौहार है जिसमें शीतला माता की पूजा की जाती है जो बीमारियो से रक्षा करती है यह व्रत चेत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है जिसमें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है गुरुवार  को जिले भर में शीतला सप्तमी मनाई गई। महिलाओं ने मां शीतला का पूजन कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया। सुबह से मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
बुधवार रात को ही महिलाओं ने ठंडा खाना बना लिया। सुबह ठंडे पानी से स्नान के बाद महिलाएं शीतलामाता मंदिर पहुंची। विधि विधान से माता शीतला की पूजा-अर्चना कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया
Previous Post Next Post